Ticker

6/recent/ticker-posts

कैसे बनाएं जोधपुर की फेमस प्याज ती कचौरी

रेसिपीः ऐेसे बनाएं जोधपुर की फेमस खट्टी-मीठी प्याज की कचौड़ी
मोदरान न्यूज
24 Feb. 2017 16:08

नई दिल्ली. दिल्ली में खाने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। दिल्ली में स्ट्रीट फूड बहुत पॉपुलर तो है ही लेकिन भारत में हर राज्य की खाने-पीने के मामले में विशेष भूमिका है। हम राजस्थान की ब्लू सिटी जोधपुर की बात करने जा रहे हैं। यहां की सबसे फेमस 'प्याज की कचौड़ी' है। कचौड़ी को तीखी और मीठी इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है। जोधपुर की फेमस प्याज की कचौड़ी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। अगर आप को 2 या 4 लोगों के लिए प्याज की कचौड़ी बनानी है तो जानिए इसकी रेसिपी के बारे में...

साम्रगी-
1. 3 कप मैदा या गेहूं का आटा
2. 4 प्याज कटे हुए
3. 3 हरी मिर्च कटी हुई
4. अदरक एक छोटा चम्मच
5. लहसुन की 5 कलियां कटी हुई
6. 2 छोटे चम्मच पिसा धनिया
7. 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
8. चुटकी हींग पिसी हुई
9. 1 छोटा चम्मच जीरा
10. स्वादानुसार नमक
11. घी
12. तेल
13. हरे धनिए की पत्तियां
विधि-
सबसे पहले गैस पर कढ़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें। इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं। इसके बाद पिसे धनिए को डालकर 30 सेकंड तक मध्यम आंच पर फ्राई करें। अब इसमें कटी प्याज डालकर पकाएं। जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें। इसे एक मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। प्याज के मिश्रण में हरे धनिए की पत्तियां डालकर मिक्स करें। मिश्रण बनने के बाद एक बर्तन में रख दें।
इसके बाद बर्तन में मैदा या आटा छान लें। फिर इसमें पिघला हुआ घी और नमक डालकर मिक्स करें। अब आटे या मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें। आटा गूंदने के बाद इसे हल्के गीले कपड़े से 10-15 के लिए ढककर रख दें। अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर... इनकी पूरियां बेल लें।
मिश्रण को बेली पूरी में डालकर बंद करें। इसे हथेलियों के बीच में दबाकर पतला और गोल कर लें। अब गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें कचौड़ी डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरी होने तक फ्राई करें। इसके बाद कचौड़ी को प्लेट में निकालें और खट्टी-मीठी चटनी और दही के साथ गर्मागर्म परोसें।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ