BMC मेयर पद में आया नया मोड़, शिवसेना को लगेगा बड़ा झटका
मोदरान न्यूज
25 Feb. 2017 18:36
मुंबई। महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में किस पार्टी का मेयर पद संभालेगा इस पर संशय बरकरार है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने कहा था कि शिवसेना जब तक बीजेपी के साथ सत्ता में है तब तक समर्थन पर कोई विचार नहीं हो सकता। लेकिन अब इस पर भी विराम लगता नजर आ रहा है।
महाराष्ट्र कांग्रेस से बड़े नेता और पूर्व सांसद गुरदास कामत ने बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस को किसी भी हालत में शिवसेना का साथ नहीं देना चाहिए वरना जनता कभी भी कांग्रेस को नहीं बख्शेग।.हले कांग्रेस की तरफ से शर्त की बात सामने आई थी।
चव्हाण ने कहा था कि जबतक शिवसेना बीजेपी के साथ सरकार में शामिल है, तब तक उसे समर्थन देने पर कोई विचार नहीं होगा। ऐसे में अब कांग्रेस के दिग्गज नेता ने शिवसेना के समर्थन का विरोध किया है। उन्होंने एक लेटर पेश करके ये विरोध जाहिर किया है।
227 सीटों वाली बीएमसी में शिवसेना को 84, बीजेपी को 82, कांग्रेस 31, एनसीपी को 7 और एमएनएस को 7 सीटें मिली हैं. बहुमत का आंकड़ा 114 होता है।ऐसे में देखना होगी कि क्या शिवसेना बीएमसी में मेयर बनाने के लिए सालों पुराना बीजेपी का दामन छोड़ देगी
0 टिप्पणियाँ