*समदडी-भीलडी रेलमार्ग का ये है मुख्य 🚞 रेलवे स्टेशन*
*यात्रियों को नहीं मिलती है कई मूलभूत सुविधाए*
*मोदरान न्यूज*
राजस्थान के जालोर जिले का मोदरान रेलवे स्टेशन पर एक समय था जब सभी यात्री सुविधाएं उपलब्ध थी लेकिन ब्रॉडगेज बनने के बाद रेल विभाग ने सुविधाएं नाम मात्र कि उपलब्ध करवाई गई है ये समदडी-भीलडी रेलवे खंड पर रेलवे के लिए अधिक फायदे का खंड है लेकिन इस रूट पर आने वाले गाँवों और शहरों के यात्रीयो को नाम मात्र की सूविधा भी नहीं मिल रही हैं ईस रूट के मीटर गैज से बाडगेज बनने पर यहां के लोगों ने जो उम्मीदें लगाई थीं उन पर रेलवे प्रशासन खरा नहीं उतर पाया हैं ईस खंड पर न यात्री ट्रेन मिली और नहीं ट्रेनों का विस्तार हूआ है
भाजपा के सांसद देवजी भाई पटेल व कई विधायक महोदय ने भी जनता से वादा करके भूल गए हैं भारतीय संविधान में सभी को समानता का अधिकार है लेकिन भाजपा की सरकार मे समदडी-भीलडी रेलवे खडं पर यह अधिकार जालोर बाडमेर जिले के रेलवे यात्रियों को नहीं मिल रहा है कोई भी नई ट्रैन व स्पेशल ट्रेन शुरू किया जाता है तो वो भी वाया फालना आबूरोड हो कर ही चलाई जा रही है और मोदरान रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए भी यात्रीयो को 35km.दूर (सडक मार्ग से)जालोर व भीनमाल जाना पड़ता है
मोदरान स्टेशन पर टिकट बाबू की पोस्ट नही होने के कारण अतिरिक्त समय पर कार्यरत स्टेशन मास्टर टिकट आरक्षण बुकिंग करते है लेकिन कई बार वो भी लिंक डाउन व ट्रेन आने-जाने के कारण यात्रियों के टिकट बुकिंग नहीं करते हैं
रेलवे प्रशासन को यहाँ पर स्थाई रुप से टिकट बाबू की नियुक्ति कर देना चाहिए जिससे रेलवे को अतिरिक्त आय होगी वहीं मोदरान रेलवे स्टेशन कमाई के मामले ईस खंड पर तीसरा स्टेशन आता है फिर भी ईस स्टेशन कि अनदेखी की जा रही है और तत्काल टिकट के लिये यात्रियों को आज भी दूरदराज जाना पड़ता है जिससे यात्रियों मे बहूत आक्रोश हैं ईस प्रकार रेलवे का रवैया रहा तो अब ग्रामीणो को आंदोलन करना पड सकता है मोदरान रेलवे स्टेशन के नजदीक मे आस पास करीब 48 गावों के यात्री ईस स्टेशन से ट्रेन मे सफर करते हैं और लेकिन मोदरान में तत्काल आरक्षण टिकट की सुविधा नहीं है वही ग्रामीण कई वर्षों से टिकट बाबू की माँग कर रहे हैं लेकिन रेलवे प्रशासन गम्भीर नहीं है
तत्काल टिकट कि सूविधा नहीं मिल रही हैं
मोदरान स्टेशन का यात्री भार 900से1000 के आस पास है ईस स्टेशन के समीप मैं 48गाँव लगते है ईन गावो से रोजाना कई यात्री सफर करते हैं रेलवे स्टेशन पर साधारण आरक्षण सुविधा उपलब्ध है तत्काल सूविधा पहले उपलब्ध थीं पर अब बंद हैं अब यात्रीयो को तत्काल टिकट आरक्षण के लिए 35-40किलोमिटर दूर जाना पड़ता है
*-हरिसिह राठौड़ मोदरान*
मोदरान स्टेशन पर तत्काल टिकट की सूविधा और आरक्षण का समय बढाया जाए और टिकट बाबू की नियुक्ति की करवाई जाए ताकि यात्रियों को परेशानी से राहत मिलेगी
*-ग्राम वासी मोदरान*
0 टिप्पणियाँ