Ticker

6/recent/ticker-posts

300रेलवे स्टेशनों पर नहीं मिलेगा पेप्सी और कोक


300 रेलवे स्टेशनों पर नहीं मिलेगा पेप्सी और कोक

मोदरान न्यूज
जेजे राजपुरोहित

भारतीय रेल से सफर करने वालों को अब रेलवे स्टेशनों पर पेप्सी और कोक नहीं मिलेगी। वेस्टर्न रेलवे ने स्टेशन पर कोला बेचने पर पाबंदी लगा दी है। वेस्टर्न रेलवे के अधिकार क्षेत्र पर 300 स्टेशन आते हैं। इस आदेश के बाद 300 स्टेशनों पर कोक और पेप्सी नहीं मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेशन पर कोला बेचना के लिए स्वास्थ्य विभाग से प्रमाण पत्र लेना होता है, जो कि नहीं लिया गया है। वेस्टर्न रेलवे के अस्सिटेंट जनरल मैनेजर सचिन शुक्ला ने बताया कि जब तक कंपनियों को सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता है, तब स्टेशनों पर इनकी बिक्री पर बैन लगा रहेगा। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा लोकसभा में बताया गया था कि कोल्ड ड्रिंक्स में धातु सामग्री जैसे कैडमियम और क्रोमियम पाया जाता है। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। शुक्ला ने आगे बताया कि कंपनियों का पुराना परमिशन खत्म हो गया है और इस समय कोल्ड ड्रिंक बेचने के लिए उन्हें नया परमिशन की जरुरत है, जब तक यह परमिशन नहीं मिलती है तब तक कोल्ड ड्रिंक पर बैन रहेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोल्ड ड्रिंक में मिलाई जाने वाली सामग्री की जांच करता है। जिन ड्रिंक्स को बैन किया गया है, उनमें पेप्सी, कोका कोला, स्प्राइट, 7अप और माउंटेन ड्यू शामिल है। वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे की ओर से अधिकारियों को स्टेशनों पर इन कोल्ड ड्रिंक्स भी ब्रिक्री जल्दी से जल्दी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सप्लायर्स को स्टॉक्स को वापस लेने की सलाह दी गई है। वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे के अंदर भोपाल, जबलपुर और कोटा डिवीजन आते हैं। कोटा और भोपाल डिवीजन को इसके आदेश दिए जा चुके हैं। यह आदेश सिर्फ रेलवे कैंटीन और स्टॉल पर लागू होंगे। ट्रेन के अंदर बेचे जाने वाली कोल्ड ड्रिंक्स पर यह नियम नहीं लगेगा। ट्रेन में चलने वाले पेंट्रीकार का ठेका आईआरसीटीसी देती है। इस पर रेलवे बोर्ड और आईआरसीटीसी फैसला लेगा। वहीं कंपनियों के अधिकारियों ने टेस्ट रिपोर्ट को गलत बताया है। गौरतलब है कि नवंबर 2016 में संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कोलकाता स्थित अखिल भारतीय आरोग्य और सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान की रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें 5 मशहूर कोल्ड ड्रिंक्स में लेड,कैडमियम, क्रोमियम और एंटिमनी जैसे विषैले टॉक्सिन पाया जाना बताया गया था। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ड्रग्‍स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) ने जांच के लिए इन कोल्‍ड ड्रिंक्‍स के नमूने लिए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ