Ticker

6/recent/ticker-posts

ICC चैंपियन ट्रॉफी 2017 बिल्कुल लास्ट चरण पर है फाइनल में जो टीम पहुंची है वह भारत और पाकिस्तान  ,भारत को जीत के लिए बनाने होगे पचास ऑवर मे 339 रन

ICC चैंपियन ट्रॉफी 2017 बिल्कुल लास्ट चरण पर है फाइनल में जो टीम पहुंची है वह भारत और पाकिस्तान | ICC चैंपियन ट्रॉफी 2017 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच लन्दन के the ovel स्टेडियम में खेला जाना है | भारत को चैम्पीयन ट्राफी जीत   के लिए बनाना है पचास ऑवर मे  339 रन.pak 338/4  इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के टॉप 5 क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने बनाया सबसे ज्यादा रन | पिछली बार की तरह अबकी बार भी शिखर धवन है काबल्ला खूब गूंजा है और खूब रन बटोरे है | धवन की यही दमदार पारियां भारत को जीत दिलाने में एहम योगदान दे रही हैं |  शिखर धवन 4 मैच में 317 रन बना चुके है | सबसे बड़ी बात यह है की टॉप 5 में 3 भारतीय बल्लेबाज़ शामिल है | तो चलिए जानते है इन्ही खिलाड़ियों के बारे में | 

1. शिखर धवन

शिखर धवन ने ICC चैंपियन ट्रॉफी 2013 की तरह अबकी बार भी खूब धमाल मचा रखा है | धवन ने 4 मैचो में 317 रन बनाये है जिसमे 2 अर्धशतकीय और 1 शतकीय पारी शामिल है | 4 मैचो में धवन की पारी कुछ इस प्रकार थी पाकिस्तान के खिलाफ 68 रन, श्रीलंका के खिलाफ 125 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 78 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 46 रन बनाए | भारत टीम को यहाँ तक पहुँचाने में एहम योगदान दिया है धवन ने |

2. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा भी कहां पीछे रहने वाले हैं,  रोहित शर्मा ने चार पारियों में 304 रन बनाए हैं | रोहित शर्मा ने भी 2 अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी खेली है और टीम को बहुत अच्छा योगदान दिया है रनों का |  ICC चैंपियन ट्रॉफी 2017 में रोहित शर्मा की पारी कुछ इस प्रकार की,  रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 91 रनों की पारी खेली, श्रीलंका के खिलाफ 78 रन,   साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 रन और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 123* रनों की शतकीय विजई पारी खेली |

3. तमीम इकबाल


copyright by: trueguess.com

तमीम इकबाल बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज हैं | तमीम इकबाल 4 मैचो में 293 रन बनाए हैं | ICC चैंपियन ट्रॉफी 2017में तमीम इकबाल की पारी कुछ इस प्रकार रही है,  इंग्लैंड के खिलाफ 128 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 95 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 0 रन और भारत के खिलाफ 70 रन की पारी खेली |

4. जोए रूट


जोए रूट इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं, इस  खिलाड़ी ने ICC चैंपियन ट्रॉफी 2017 में 4 मैचो में 258 रन बनाए हैं और चौथे स्थान पर कब्जा जमाए हुए हैं | रूट ने 1 अर्धशतकीय पारी खेली न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ 64 रनों की और 1 शतकीय पारी भी शामिल है नाबाद 133* रनों की जो बांग्लादेश के खिलाफ खेली और टीम को जीत दिलवाई |

5. विराट कोहली


विराट कोहली के बारे में तो आपको पता ही होगा भारतीय टीम के कप्तान हैं | चैंपियन ट्रॉफी में विराट कोहली ने 4 मैचो में 253 रन बनाए हैं और वाकई में एक सफल कप्तान की भूमिका निभाई है | अगर बात करे कोहली की पारी की तो कुछ इस प्रकार है कोहली की बैटिंग पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 81* रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 76* रन और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 96* रनों की विजई पारी पारी खेली |

कैलकुलेशन:


आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 टॉप 5 खिलाड़ियों में 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल है | आप हमें कमेंट करके अपना सुझाव जरुर दें कि तीनों खिलाड़ियों में से कौन सा खिलाड़ी नंबर वन पायदान पर रहने वाला है और भारत के किस खिलाड़ी ने किया है सबसे अच्छा प्रदर्शन है वह भी हमें बताएं | क्या रोहित शर्मा शिखर धवन को पीछे छोड़ सकते हैं आने वाले मैच पाकिस्तान के खिलाफ, आपकी क्या राय है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ