ब्रेकिंग न्यूज़ » अब जल्द ही बाजार में दिखेगा 20 रूपए का नया नोट, ये होगी खासियत

अब जल्द ही बाजार में दिखेगा 20 रूपए का नया नोट, ये होगी खासियत

20 रुपये के पहले से चलन में मौजूद सभी नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे- रिजर्व बैंक

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 20 रूपए का नया नोट जारी करने जा रहा है, अब जल्द ही आपको बाजार में 20 रूपए का नया नोट देखने को मिलेगा|बता दें आठ नवंबर 2016 की नोटबंदी के बाद अबतक 2000, 500, 200, 100, 50, 10 रूपए के नए नोट आ चुके हैं|लेकिन अभीतक 20 का नोट नहीं आया था जिसके बाद अब RBI ने 20 रूपए के नोट को भी बाजार में लाने का मन बनाया है|यह जानकारी र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया ने अपनी वेबसाइट पर दी है|

नए नोट में क्या होगा नया…..

महात्मा गांधी की नई सीरीज के तहत जारी होने वाले इस नोट पर उर्जित पटेल की जगह आए गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे| नए नोट का आकार 63mmx129mm होगा|बाकी के सारे फीचर वैसे ही रहेंगे|जो पहले जारी नोटों में हैं| रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है क‍ि 20 रुपये का नया नोट थोड़ा हरा-पीले रंग का होगा| नोट के पीछे देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली एलोरा की गुफाओं का चित्र होगा|