Breaking News💥💥💥💥💥
*25 साल की महिला ने एकसाथ इतने बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराते-कराते थक गए डॉक्टर...!!*
*राजस्थान के मेवात में 25 साल की महिला ने पहली बार में ही चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इस पर उसके घर के लोग खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि ये चारों बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं, जिनकी डिलिवरी भी नॉर्मल करवाई गई।*
बहरहाल, इस वाकये को जिसने भी सुना, उसी ने दांतों तले उंगली दबा ली। वहीं, डॉक्टर भी कुदरत के इस करिश्मे से दंग रह गए। हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल के पाट खोरी की रहने वाली महिला आयशा की डिलिवरी अलवर, राजस्थान के निजी अस्पताल में हुई। प्रसव के दौरान आयशा ने 4 बच्चों (तीन लड़के और एक लड़की) को जन्म दिया। प्रसव पूरी तरह से सामान्य बताया जा रहा है।चारों नवजात और प्रसूता पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
आयशा की शादी शब्बीर निवासी पाटखोरी से करीब दो साल पहले हुई थी। मध्यमवर्गीय परिवार के शब्बीर चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। डॉक्टर के अनुसार, इस तरह के मामले बहुत कम सामने आते हैं। ऐसे मामलों में आमतौर पर बच्चे स्वस्थ नहीं रहते, साथ ही प्रसव के दौरान भी खासी परेशानी आती है। लेकिन इस मामले में महिला की डिलिवरी भी नॉर्मल तरीके से हुई और बच्चे भी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
आयशा के परिजनों ने जच्चा-बच्चा के घर आने पर खूब जश्न मनाने का इंतजाम किया है। परिजनों के मुताबिक, गांव ही नहीं रिश्तेदारियों से लेकर दूरदराज गांव के लोगों को भी दावत दी जाएगी। अभी महिला और नवजात अलवर के निजी अस्पताल में ही हैं।
0 टिप्पणियाँ