निम्बाहेड़ा 7 जुलाई, 2023
नगर के स्थानीय महाविद्यालय में शुक्रवार को एन.एस.यु.आई इकाई निम्बाहेडा ने 2023-24 में आॅन लाइन आवेदन प्रवेश प्रक्रिया में जन आधार की अनिवार्यता हटाने को लेकर परीक्षा आयुक्त महोदय के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौपा
छात्र नेता दीपक धाकड़ ने बताया की सत्र 2023-24 में प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए आॅन लाइन आवेदन कि प्रक्रिया में जन आधार की अनिवार्यता कर दि गई है। प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के जन आधार कार्ड नहीं बने होने एवं जन आधार कार्ड में डाटा अपडेट नहीं होने के कारण विद्यार्थियों के ओटीपी की समस्या आ रही है जिसके चलते विद्यार्थियों के ऑन लाईन आवेदन करने में विभिन्न समस्या का सामना करना पड रहा है।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, इकाई निम्बाहेड़ा ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा आयुक्त महोदय से मांग कि है विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए जन आधार कार्ड की अनिवार्यता को हटाकर प्रवेश ले रहे विद्याार्थियों को राहत प्रदान करावे ताकी समयावधि मे अधिक से अधिक विधार्थी प्रवेश प्रक्रिया में सहभागी बने।
इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साजन सोनी,NSUI ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम अहीर,छात्रसंघ उपाध्यक्ष मुस्कान धाकड़,NSUI नगर उपाध्यक्ष राघव लड्ढा,दीपक धाकड़,आदित्य पहाड़िया,नवरतन प्रजापत,अल्का धाकड़,ऋतू धाकड़,कुंदन धाकड़,मनीष शर्मा,सिद्धार्थ साहू, रोहित गायरी,विनीत आंजना,कुंदन धाकड़,नीरज धाकड़,रुद्र सिंह राठोड, ऋषि आंजना एवं इरफान खान उपस्थित थे
0 टिप्पणियाँ