*मोदरान में समारोहपूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस, किया झण्डारोहण*
August 15, 2016.
*✍जगमालसिंह राजपुरोहित*
*♨मोदरान न्यूज♨*
जालोर जिला मुख्यालय मोदरान सहितआस पास के ग्रामीण अंचलो में सोमवार को 70वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं उमग के साथ हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी विधालयो में राष्टीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। मोदरान मे मुख्य समारोह स्थानीय आदर्श राजकिय उच्च माध्यमिक विधालय में मनाया गया जहां संरपच गिरधारासिंहजी राजपुरोहित ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पिंक मॉडल ,बालिका विध्यालय सहीत स्थानीय विधालयों के बालक बालिकाओं ने व्यायाम प्रदर्शन करने के साथ ही आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक बालिका विद्यालय की छात्रा गायत्री एंड पार्टी ने "मधुबन में जो कन्हैया..." , स्थानीय विद्यालय की छात्रा काजल एंड पार्टी द्रारा मित्तवा...व पिंक मॉडल स्कुल की छात्रा शोभा राजपुरोहित एम्ड पार्टी ने राधा रे अंगना... सांसकुतिक गॉयन आयोजीत कर सबका दिल जीत लिया !
वही व्याख्यता जीतेन्द्रसिंह चारण ने मंच का संचालन करते हुए अपने सम्बोधन में देश के तमाम स्वतंत्रता सैनानीयो को याद करते हुए उनकी शहादत को सलाम किया।
इस अवसर पर मोदरान संरपच गिऱधारीसिंह राजपुरोहित व संस्था प्रधान प्रधानाचार्य भुराराम ने विभिन्न कक्षाओ में ईस वर्ष उल्लेखनीय अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ को स्मृति चिन्ह व प्रशस्सी पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी संरपच गिरधारीसिंह राईगोणी व विशिष्ट अतिथी सुराराम पुनमाराम लुहार व चुन्नाराम भुराराम प्रजापत मोदरान ने की जबकि कार्यक्रम में मोदरान ग्राम पंचायत के गाँव के कई गणमान्य नागरिको ने भाग लिया। वही दानदाताओ व भामाशाहो ने विधालय के कई पुरस्कारों की घोषणा भी कि गई संस्था प्रधान भुराराम ने सरपंच ग्राम पंचायत व गाव वासीयो से विधालय के एक तरफ अतिक्रमणकारीयो से अतिक्रमण हटवा कर पुरे विधालय की चार दिवारी बनाने के लिए मांग रखी
*मोदरान स्टेशन के न्यु मॉडल स्कुल व राजकिय उ.प्रा.विद्धालय मे भी राष्ट्रिय पर्व मनाया*
ईसी प्रकार न्यू मॉडल स्कूल मोदरान स्टेशन शिववाडी व स्टेशन रोड के राजकिय उच्च प्राथमिक विधालय के ईस पावन पर्व के मुख्यअतिथी रामेशवर सोनगरा (नवजीवन बैंक,मोदरान ) अध्यक्ष भवरसिंह बी राजपुरोहीत व संस्था प्रधान सदारामजी विशनोई व पुनमारामजी विशनोई ने झण्डा रोहण कर परेड का निरीक्षण किया गया वही दोनो विद्यालयो के बालक बालिकाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रण आयोजन कर यहा उपस्थित सभी नागरिको का मनमोह लिया समारोह मे स्थानीय रेलवे स्टेशन के कई गण मान्य नागरिको ने भाग लिया
0 टिप्पणियाँ