Ticker

6/recent/ticker-posts

जालोर रेलवे स्टेशन पर ट्रेक पर मिला महीला का शव

जालोर रेलवे स्टेशन  ट्रेक पर मिला शव

मोदरान न्यूज
22:08:2016.
जालोर. समदडी भीलडी रेल मार्ग के जालोर  रेलवे स्टेशन ट्रेक पर सोमवार सुबह एक महिला का शव मिला।
मोदरान न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर निवासी डॉ. अशोक सोनी का परिवार दादर-बीकानेर एक्सप्रेस में सवार होकर बीकानेर जा रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी गायब हो गई। डॉ. सोनी को समदड़ी पहुंचने पर इसकी भनक लगी। उन्होंने इस बारे में पूछताछ शुरू की। इस दौरान जालोर रेलवे स्टेशन से जानकारी मिली कि जालोर रेलवे स्टेशन ट्रेक पर शव मिला है। उन्हें इनकी जानकारी दी गई। परिजनों ने इस बारे में शिनाख्त कर ली। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ