तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेखक और पदमश्री 'तारक मेहता' का निधन
मोदरान न्यूज
अहमदाबाद। देशभर में प्रसिद्ध टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेखक पदमश्री व् नाटककार तारक मेहता का सोमवार को अहमदाबाद में निधन हो गया।
आपको बता दे की तारक मेहता का निधन 87 साल की उम्र में हुआ है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। छोटे पर्दे पर लंबे समय से चल रहे मशहूर कॉमिडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जिस गुजराती कॉलम 'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' से प्रेरित है, उसके लेखक 'तारक मेहता' के निधन की खबर है। तारक मेहता 87 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पद्मश्री तारक मेहता के प्रसिद्ध कॉलम 'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' का ही टीवी अडॉप्शन है।
उन्होंने गुजराती पत्रिका 'चित्रलेखा' में 1971 में उन्होंने कॉलम शुरू किया था 'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' और उसी को सामयिक करते हुए यह सीरियल बना है। उन्हें कई तरह के पुरस्कार मिले थे और वर्ष 2015 में उन्हे पद्मश्री से नवाजा गया था। टेलीविजन पर उनके संकलित उपन्यास पर आधारित धारावाहिक का प्रसारण सब टीवी ने वर्ष 2008 में शुरू किया था जिसने कुछ ही समय में सफलता के कीर्तिमान बना डाले। इसका प्रसारण अब भी जारी है।
इसके मुख्य कलाकार दिलीप जोशी समेत गुजराती साहित्य और नाट्य जगत की हस्तियों और राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्ति किया है। रूपाणी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि लोगों के चेहरे पर बरबस हंसी ला देने वाले श्री मेहता के निधन के समाचार से उन्हें दुख पहुंचा है। मेहता के परिजनों ने उनकी इच्छा के अनुरूप निधन के बाद उनके देहदान का निर्णय लिया है।।
0 टिप्पणियाँ