Ticker

6/recent/ticker-posts

ऐसा स्मार्ट गांव जहां नहीं है राष्ट्रीयकृत बैक एटीएम सड़क बस स्टैंड रोडलाईट रोडवेज बस आदी कई मुलभुत सुविधाओं से कोषोदुर है मोदरान स्मार्ट विलेज

राष्टीयकृत बैंक, सड़क, रोडवेज, ATM आदि सेवा कोसो दूर है स्मार्ट विलेज से 

भरत एस. राजपुरोहित

जालोर/मोदरान। 
राज्य सरकार के इस साल के बजट में  पाँच हजार से ज्यादा जनसँख्या वाले गाँवो के स्मार्ट विजेल की सूचि में शामिल किया है राज्य के इस बजट में जालोर जिले के 41 गाँव स्मार्ट विलेज की सूचि में शामिल किये गए है। राज्य सरकार ने स्मार्ट विलेज की सूचि में इन गाँवो को साम्मिल तो कर दिया लेकिन कई मुलभुत सुविधाओं की कमी है।

जसवंतपूरा पंचायत समिति के मोदरान की जनसंख्या पाँच हजार से भी ज्यादा है लेकिन गाँव में एक भी राष्टीयकृत बैंक नहीं है। जिससे ग्रामीणों आस पास के गाँव  जैसे सेरना धानसा रानीवाड़ा काबा बासड़ा धनजी आदि गाँवो के ग्रामीणों को बैंकिंग सम्बधित समस्याओं से जूझ रहे है। वही गाँव में एक मात्र बालिका विद्यालय में भवन परिसर के अन्दर पुराना भवन बना हुआ है उससे पढ़ने वाली छात्राओं को हर समय जान का खतरा रहता है।

और बालिका विद्यालय में खेल मैदान नहीं होने के कारण बालिका खेल छेत्र में प्रतिभा नही निखर पाती है। साथ ही आदर्श विद्यालय  परिसर की भूमि पर कई सालों से अतिक्रमण  कर रखा है। सभी उम्मीद जगी है की स्मार्ट विलेज बनने से अतिक्रमण हट जायेगा। गांव में राष्टीयकृत बैंक  एवम ATM सुविधा नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय तहसील मुख्यालय पर जाना पड़ता है। अभी स्मार्ट विलेज की घोषणा होने से उम्मीद है जगी है।

मोदरान में सुप्रिसद व प्राचीन श्री आशापुरी माताजी का मन्दिर 

 गाँव का मन्दिर हजारो साल पुराना मन्दिर है और आस पास के गाँवो की आस्था का केन्द्र बना हुआ है। यह आने केलिय सड़क की व्यवस्था बदहाल है। इसिलए श्रद्धालुओं को  यात्रा करने में परेशानी होती है। अभी स्मार्ट विलेज बनने से ग्रामीणों और श्रदालुओ की उम्मीद जगी है इससे नई सड़क का निर्माण होगा जिससे यातायात व्यवस्था सुलभ होगी। गाँव में नहीं है स्थाई बसस्टेण्ड इससे यात्रिओ को निजी बसओ की समय की सही जानकारी नहीं मिल पाती है। और गाँव में मोदरान स्टेशन मुख्य बाजार में शोचलय की व्यवस्था नहीं है। पशु चिकित्सा केन्द्र में कई सालों से बन्ध पड़ा है।

यह है गाँव की स्थति

जनसँख्या 5662 पेंशनधारी 592 BPL 2002 के सर्वे अनुसार 199 गाँव का क्षेत्रफल 3486.98 गाँव में कुल परिवार 2013आदर्श विद्यालय में  कुल 24 पद स्वीकृत है। उस मेंसे  5 पद खाली है।1 पद सस्कृत व्यख्याता 1 अग्रेजी 2nd/ ग्रेड 1 अंग्रेजी 2L/21 लिपिक 1चपराची प्राथमिक सवास्थ्य केंद्र में 9 पद है उस मेसे 1 पद खाली है।1 चिकित्सा प्रभारी 

स्मार्ट विलेज में यह कार्य होंगे

ओपन जीम पार्क और ATM की सुविधा समान कोड कलर के तहत सभी सरकारी भवन एक जैसे रंग में होंगे पुरे गाव में आवासीय भूखण्ड  बिना पट्टे का नहीं होगा जल निकासी के तहत कोई सड़क नहीं बनेगी एलईडी लाईट, ग्रामीण गौरव पथ, पुस्तकालय, खेल मैदान, विकसित समशान घाट (मुक्तिधाम), पेयजल व्यवस्था, पशु स्वस्थ्य केंद्र, मृदा (मिटटी)परीक्षण केन्द्र, देशी गोवंश कृत्रिम गर्भधान केन्द्र,ई मित्र, सहकारी समितियां आदि।

स्मार्ट विलेज  गाँव में  सरकारी भवनों की स्थति

1. पटवार भवन पुराना झरझर स्थति में । 

2.बालिका विद्यालय परिसर में पुराना भवन झरझर स्थति में खड़ा है।.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ