Ticker

6/recent/ticker-posts

ईन्सान बना शैतान, बंदर के साथ की हैवानियत, मदद के लिए लगाता रहा गुहार

लोगों ने बंदर के साथ की हैवानियत, मदद के लिए लगाता रहा गुहार

Modran News
 23 Jun. 2017

THE HOOK DESK : हम लोग जब कभी सड़क पर जानवरों को देखते हैं तो उन्हें घर के पास से भगा देते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं कि उन्हें पत्थर मारकर भगा देते हैं। ऐसे लोग अपना मनोरंजन करने के लिए जानवरों की जान की परवाह नहीं करते हैं...

आज हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखा रहे हैं जिसे देखकर शायद आपका भी खून खौल उठे। जी हां कुछ लोगों में इंसानियत नहीं होती इसलिए वह जानवरों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। मेरा ये गुस्सा सिर्फ उस पुरानी घटना पर नहीं है, बल्कि आज जो वीडियो मैंने देखा उसे देखकर मेरे दिमाग का पारा चढ़ गया। बातों ही बातों में पुरानी बातें सामने आ गई।

यह प्यारा मासूम सा बंदर सिर्फ बैठकर अपना खाना खा रहा था। लेकिन कुछ बदमाशों को शायद यह भी नागवार गुजरा और बेचारे बंदर पर बम फैंक दिया। बेचारा बंदर इसे भी खाने का सामान समझकर खोलने की कोशिश करने लगा। लेकिन यह बम उसके हाथ में ही फट गया।

अब आप ही बताइए इसके बाद उस बंदर के साथ क्या हुआ होगा? आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह बंदर को चोट आई। ये बेजुबान जानवर कहकर तो नहीं बता सकता, पर उसके चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दे रहा है। देखिए कितनी मासूमियत से देख रहा है अपनी चोट को ये बंदर। अब आप ही बताइए वो अपना दर्द किसे बताएगा? वो तो इन गुनाहगारों से लड़ भी नहीं पाएगा।

ये आंखें ढूंढ रही हैं कई जवाब। अपने मजे के लिए इन जानवरों को चोट पहुंचाने वाले हमारे आसपास के लोगों को रोकना और इन जानवरों की सुरक्षा करना हमारा फर्ज है। यह छोटी सी बात यदि सभी समझ जाएंगे तो बड़ा बदलाव आ सकता है। फिर किसी जानवर के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ