Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय ब्राह्मण स्वर्णकार समाज का स्नेह मिलन समारोह व गुरु महोत्सव आयोजित

मोदरान मे ब्राह्मण स्वर्णकार समाज का जिला स्तरीय स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित

मोदरान न्यूज
जगमालसिंह  राजपुरोहित
10जुलाई,2017

सोमवार को ब्राह्मण स्वर्णकार समाज का जिला स्तरीय गुरु महोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह मोदरान के सोनी समाज के निर्माणाधीन मंदिर प्रांगण व समाज भवन मे आयोजित किया गया |
ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन जिला जालोर के जिलाध्यक्ष रमेश सोनी पुनासा सहीत सैकडो कार्यक्रताओ की देखरेख मे  गुरु महोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह मे जालोर  विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर महंत1008 श्री  रविशरणानंदगिरी  महाराज के सान्निध्य मे आयोजित किया गया | जिसमे दिप प्रज्वलित कर समाज बंधुओं का  साफा व माला पहनाकर स्वागत कर स्मृति चिंह दिया गया
जिसमें समाज के  अशोककुमार माथुरीया (राष्टिय अध्यक्ष ),हंसाराम कश्यप, घेवरचंद जोजावरा, महेन्द्र , किशोर (अध्यक्ष) अहमदाबाद,मफतलाल, जयंतीलाल,धनराज, बगदाजी   प्रकाश मल,  पुखराज , भवरलाल, बाबुलाल,चम्पालाल, माणकचंद, लहरचंद, राकेशकुमार, परेशकुमार, कांतिलाल, तेजाराम ,कानमल, प्रविण कुमार, घेवरचंद,राजेशमल , सोहनलाल, मांगीलाल, देवीचंद, मुकेश पासेला, नागराज , घेवर चंद,धनराज सोनी, मोदरान सरपंच गिरधारी सिंह राजपुरोहित, जगमालसिंह ,चौकी प्रभारी विनोद पुनिया  सहित  अग्रणी विशिष्टजनों का समान किया गया वही ईस अवसर पर हजारों समाज बंधु सपरिवार सहित उपस्थित हुए वही कार्यक्रम के बाद भोजन प्रसादी  का आयोजन किया गया
   वही रविवार को पहले दिन गुरु पूर्णिमा को समाज के संत अणदारामजी महाराज की  जयन्ती पर गुरु पुजन विशाल महाआरती रात्री आठ बजे के साथ ही भोजन प्रसादी  व रात्रि साढे नौ बजे विशाल भजन संध्या राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती एंड पार्टी जालोर की ओर से भजनों की  प्रस्तुति दी गई सर्वप्रथम गणपती वंदना के साथ भजनो की प्रस्तुति दी गई ।
सोमवार सुबह दस बजे  महामलेशवर महंत 1008 श्री रवीशरणानंदगिरीजी महाराज ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर के  सभी अतिथिओ  का स्वागत , संत प्रवचन ,अतिथी  उद्दघोषणा व दोपहार को महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ