मुख्यमंत्री राजे ने किये सुंधा माताजी की पुजा अर्चना व दर्शन ।
सुंधा माताजी से
जगमाल सिंह राजपूरोहित
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को सुंधामाता पहुंची जहां पर उन्होंने सुंधा माताजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुबह 11.00 बजे हेलीकॉप्टर से सुंधा माताजी तलहटी पहुँची। मुख्यमंत्री राजे तलहटी पर हेलीकॉप्टर से उतरकर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी व विधायक नारायणसिंह देवल के साथ रोप वे से मंदिर तक पहुँची मंदिर पहुँचने पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शम्भूसिंह देवल व उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह देवल ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री राजे सीधे सुंधा माताजी मंदिर में पहुँची।
मंदिर में आधे घंटे तक माँ सुंधा चामुंडा माताजी की विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति, सम्रद्धि व खुशहाली की कामना की। इसके बाद रोपवे से नीचे तलहटी पहुँच कर हेलीकॉप्टर से बाड़मेर में गौरव यात्रा के तहत गुड़ामालानी के लिए रवाना हुई।
0 टिप्पणियाँ