"राजपुरोहित बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जालोर जिला अध्यक्ष"
मोदरान/जालोर।
जगमालसिंह राजपुरोहित
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय)
के अध्यक्ष अशोक चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष एवम राजस्थान प्रदेश सचिव कि अनुशंषा पर विक्रम सिंह राजपुरोहित तवाव को जिला जालौर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
चौहान ने बताया कि कार्य के प्रति लग्नशील,ईमानदारी, पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव को देखते हुए विक्रम सिंह राजपुरोहित को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है।
वही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मैं संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर पूर्ण रुप से खरा उतरूंगा एवं अपने कर्तव्यों के प्रति इमानदारी से कार्य करूंगा।
वहीं जल्द ही जिले में कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।
राजपुरोहित के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद उनके समर्थकों को द्वारा जोरदार स्वागत किया गया एवं बधाई देने का तांता लग गया।
अशोक चौधरी ने बताया कि कार्यकरणी के प्रति सुख-दुख में साथ रहकर सभी का सहयोग कर पत्रकारिता संगठन में सहयोग करें।
इस अवसर पर जगमालसिंह राजपुरोहित , डॉ अशोक कुमार प्रजापत ,हेमंत बिश्नोई, नरेश राजगुरु घासेडी, उत्तम सिंह राव भीनमाल, जब्बर सिंह तवाव, पदमाराम मोदरान आदि उपस्थित थे
0 टिप्पणियाँ