Ticker

6/recent/ticker-posts

मोदरान मे 21जुन को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर बडे विद्यालय मे सामूहिक योगासन कार्यक्रम मोदरान न्यूज ✒जे जे राजपुरोहित

मोदरान मे 21जुन को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर बडे विद्यालय मे सामूहिक योगासन कार्यक्रम

मोदरान न्यूज
जे जे राजपुरोहित
19/06/2017

स्थानीय नगर में  श्री आशापुरी  मंदिर के पास स्थित आ.रा.उ.मा.विद्यालय मोदरान स्टेशन पर 21जुन को अन्तराष्ट्रीय योगा दिवस पर  सुबह 7:30से 9:30 बजे तक विद्यालय खेल मैदान मे   योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमे ज्यादा से ज्यादा गाँव के गणमान्य नागरिक  ग्रामीण व युवाओं को आने का  आग्रह किया गया है

          स्थानिय आराउमा विद्यालय के शारीरिक शिक्षक (PET) प्रवीणसिंह ने बताया कि योग सिर्फ एक प्रकार की एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि उससे कहीं ज़्यादा है। अगर इसे जिंदगी में शामिल कर लिया जाए, तो यह फिट रहने के लिए आपकी कई तरीके से मदद करेगा। यह कई तरह की बीमारियों पर नियंत्रण रखता है और आपको आसान तरीके से हेल्दी बनाता है।
उन्होने सभी से आग्रह किया है कि 21जुन को  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोदरान स्टेशन के आराउमा  विद्यालय  में ज्यादा ये ज्यादा संख्या मे आकर योग का  लाभ ले व नियमित योगासन कर शरीर को तंदुरस्त रखे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ