_*श्री तुलसारामजी महाराज के चातुर्मास पदयात्रा का सायला में हुआ भव्य स्वागत*_
_*मोदरान न्यूज़ व जन समय न्यूज़ के लिए सायला से दिनेश राजपुरोहित नून*_
_ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति तुलसारामजी महाराज के चातुर्मास व्रत समारोह के निमित आसोतरा से खेतेश्वर जन्मस्थली बिजरोल खेड़ा चातुर्मास स्थल तक निकाली जा रही पावन पदयात्रा का आज सवेरे सायला नगर प्रवेश पर भव्य स्वागत किया गया।_
_जिसमे राजपुरोहित नवयुवक मण्डल अध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित ने जन समय न्यूज़ को बताया की गादीपति तुलसारामजी महाराज के सानिध्य में पदयात्रा बावतरा से आज सवेरे चार बजे रवाना हुई जिसका सायला नगर प्रवेश पर प्रातः छ: बजे बागोड़ा तिराहे पर सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित व समस्त नगरवासियो द्वारा फूल माला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।_
_इसके बाद पदयात्रा शोभयात्रा के रूप में जुनागाला स्थित खेतेश्वर पंचधाम मन्दिर में पहुँचने पर गादीपति तुलसारामजी महाराज ने मंदिर में शीश झुकाकर व परिक्रमा लगाकर सुख सम्रद्धि व खुशहाली की कामना की, वही भक्तो ने भगवान के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।_
_इस दौरान वालेरा महंत पारसभारती महाराज, डंडाली महंत चेतनानंद महाराज व सैकड़ो भक्त मौजूद थे।_
0 टिप्पणियाँ