धानसा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राशन सामग्री वितरित किया
मोदरान
जगमालसिंह राजपुरोहित
निकटवर्ति धानसा गांव के आगंनवाडी पाठशाला नम्बर चार में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं का राशन का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव के कोरोना महामारी को लेकर राज्य सरकार द्वारा भेजे गये गेहूं व दाल का वितरण किया गया। गर्भवती महिलाओं के हाथों में गेहूं व दाल के पैकेट सुपुर्द किए गए।
इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मन्जु देवी राव , सहायिका मोरी देवी, व आशा सहयोगिनी उपस्थित रही।
गौरतलब हैं कि लॉकडाउन के दौरान प्रशासन व भामाशाहों द्वारा गांव के कई वार्डों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। वहीं उचित मूल्य विक्रेताओं द्वारा भी गाव के सभी वार्डो में वाहन के माध्यम में राशन सामग्री पहुंचाई गई। ईस दौरान महिलाओ को मास्क व सेनेटाइजर के बारे मे जानकारी दी तथा घर घर जाकर कोरोना महामारी से बचने व सुरक्षित रहने का संदेश दिया गया।


0 टिप्पणियाँ